जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी
Spread the love

भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियों में तेजी, संयोजक-सह संयोजकों की नियुक्ति

बैकुण्ठपुर: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से मनाने के लिए प्रदेश संगठन के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने जिला एवं मंडल स्तर पर संयोजक व सह संयोजकों की नियुक्ति की है। उन्होंने सभी नियुक्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस के लिए पूरी योजना 4 अप्रैल तक तैयार करने का आग्रह किया है।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि स्थापना दिवस के दिन सभी अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराएंगे और पूरे उत्साह के साथ सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में मनेगा स्थापना दिवस

स्थापना दिवस समारोह में जिले के प्रमुख नेता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बैकुण्ठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे।

संयोजक-सह संयोजकों की घोषणा

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने पार्टी स्थापना दिवस के सफल आयोजन के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर संयोजकों और सह संयोजकों की घोषणा की है।

जिला संयोजक: पंकज गुप्ता
जिला सह संयोजक: कपिल जायसवाल, धीरेन्द्र साहू, नवरतन पाण्डेय, अशोक जायसवाल

मंडल स्तर पर नियुक्तियां:

📌 बैकुण्ठपुर मंडल: संयोजक – अनिल साहू, सह संयोजक – नविता शिवहरे
📌 चरचा: संयोजक – शैलेष शिवहरे, सह संयोजक – अरूण जायसवाल, प्रदीप तिवारी
📌 सलका: संयोजक – राजेश सिंह, सह संयोजक – वंदना राजवाड़े
📌 कुड़ेली: संयोजक – बसंत राय, सह संयोजक – मोहित पैकरा, गीता राजवाड़े
📌 पटना: संयोजक – विनोद साहू, सह संयोजक – गायत्री सिंह
📌 बचरापोड़ी: संयोजक – नरेश्वर रजक, सह संयोजक – प्यारे साहू
📌 सोनहत: संयोजक – रामप्रताप मरावी, सह संयोजक – शिव कुमार सोनपाकर, आशा देवी सोनपाकर

स्थापना दिवस को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी तैयारी में जुट गए हैं। 🚩🔥


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *