Spread the love

 

भाजपा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, सुशासन की जवाबदेही पर जोर

बैकुण्ठपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बैकुण्ठपुर में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, राजेश सिंह, अनिता तिवारी, महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, मंत्री बसंत राय, नवरतन पांडेय, रामकृष्ण शर्मा, जिला संवाद प्रमुख विमलकांत गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती चक्रधारी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रताप मरावी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन के माध्यम से सुशासन की दिशा में प्रतिबद्धता

बैठक में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हर पार्टी कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में “सुशासन तिहार” के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें शासन-प्रशासन आम जन के सीधे संपर्क में रहकर समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कार्य कर रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र और राज्य की मंशा के अनुरूप अंत्योदय के संकल्प को जमीन पर साकार करें।

एक देश, एक चुनाव और वक्फ बोर्ड संशोधन पर अभियान का सुझाव

बैठक में “एक देश, एक चुनाव” विषय पर प्रमुख स्थलों पर संगोष्ठी आयोजित करने तथा वक्फ संशोधन विधेयक पर जनजागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” लोकतंत्र को और अधिक पारदर्शी, सशक्त व प्रभावी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने संगठनात्मक गतिविधियों की मंडलवार समीक्षा की, और आगामी कार्यक्रमों जैसे पार्टी स्थापना दिवस, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ जैसे आयोजनों के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रताप मरावी ने केंद्र सरकार द्वारा पारित वक्फ संशोधन बिल को गरीब और वंचित मुस्लिम समाज के हितों की रक्षा में मील का पत्थर बताया।

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष अनिल खटीक, दीपा विश्वकर्मा, मनेजर राजवाड़े, संजय चिकनजूरी, किशोर सिरदार, रामलखन यादव, नरेश्वर रजक, सुभाष साहू, अरशद खान, मनोज साहू, मंजू जीवनानी, रीता यादव, सविता मिश्रा, शारदा गुप्ता, रामशंकर साहू, रामसुदंर राजवाड़े, राजेन्द्र चक्रधारी, अमलू सिरदार, जगनारायण साहू, रवि त्रिपाठी, सुरेश राजवाड़े, रमेश तिवारी, दिलीप राजवाड़े, रोशन राजवाड़े, मुन्ना चक्रधारी, शंकर सोनी, राजेश सोनी, राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *