बैकुंठपुर कोरिया 14 नवम्बर 2025 – जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित द न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल नरसिंगपुर में 14 नवम्बर को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न आकर्षक स्टॉलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर नीरज शिवहरे, नवभारत जिला ब्यूरो चीफ उत्तम कश्यप, स्कूल प्रबंधक शकील अहमद तथा प्राचार्या तृप्ति गेहलोत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और सहभागिता की भावना को बढ़ाते हैं।
बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में चार्ट प्रदर्शनी, फूलों की सुंदर सजावट, फूड स्टॉल, क्राफ्ट आइटम, साइंस मॉडल सहित कई रचनात्मक प्रस्तुतीकरण आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए कला से लेकर पाक-कला तक विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सरिता चतुर्वेदी, रोशन पाठक, जानवी सिंह, लक्ष्मी पटास्कर, प्रियंका कुमारी, काजल कश्यप, खुसी खांडे, रुची देवांगन, अनामता परवेज, प्रगति तिवारी, उर्मेश्वरी कुलमित्रा और सोनल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

बाल कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और विद्यालय प्रबंधन द्वारा ऐसे अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
बाल दिवस कार्यक्रम देर तक चला और अंत में सभी बच्चों को विद्यालय द्वारा मिठाई एवं पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

