छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की बैठक संपन्न
📝 रिपोर्ट: सुरेश मिनोचा
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की एक अहम बैठक मनेंद्रगढ़ के हसदेव नर्सरी परिसर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश एवं संभाग स्तर के पदाधिकारियों तथा पत्रकार साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इस बैठक में सर्वसम्मति से राजन पांडे को कोरिया जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं अब्दुल सलाम कादरी को एमसीबी जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों ही नियुक्तियों का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
👉 प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार सिंह ‘बाबा’,
👉 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खगेन्द्र यादव,
👉 सरगुजा संभागीय अध्यक्ष अजय चक्रधारी,
👉 अंबिकापुर जिला अध्यक्ष परमेश्वर प्रजापति,
👉 संभागीय महासचिव सुरेश मिनोचा,
👉 विवेकानंद पांडेय, जय जायसवाल, मनोज गुप्ता, मनीराम सोनी,
👉 शिव यादव, हुकुम चंद शांडिल्य, बालकरण सोनपाकर, अनिल दुबे सहित कई अन्य साथीगण।
बैठक में संगठन को अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई और भविष्य की योजनाओं पर भी रणनीति तैयार की गई।